विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, युवा महोत्सव का हुआ समापन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ऑडिटोरियम जांजगीर में 10 से 11 दिसम्बर तक दो दिवसीय आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। महोत्सव में जिलेभर से आए छात्र-छात्राएं, बालक बालिकाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पर प्रेमलाल पांडेय,  रमेश तिवारी, पार्षदगण सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने किया।

महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला, संस्कृति एवं सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन आदि विधाओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का सफल समापन हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित 

महोत्सव में पंथी नृत्य में प्रथम बलौदा (ओपन), द्वितीय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरियारा, सुआ नृत्य में प्रथम शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंतोरा, द्वितीय केजीबीव्ही हरदी, वाद विवाद में प्रतियोगिता पक्ष में दीपांशु विश्वकर्मा प्रथम एवं रीमा पटेल द्वितीय, विपक्ष में भूपति राय प्रथम, पूजा श्रीवास्तव द्वितीय, कहानी लेखन में उद्भव जायसवाल प्रथम, शगुन शर्मा द्वितीय, नवाचार में सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के मनीष कश्यप व दानेश रजक प्रथम, सेजेस सारागांव के अजय राठौर व लक्की राठौर द्वितीय, लोक नृत्य में केजीबीव्ही हरदी प्रथम, कुकदा नवागढ़ द्वितीय, लोकगीत में श्री हरि मानस मंडली जांजगीर प्रथम एवं जनपद बलौदा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes