हरदी मिडिल स्कूल में सांसद ने किया डिटिजल रूम व खेल मैदान का उद्घाटन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

नवागढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा हरदी में आज 12 जनवरी सोमवार को डिजिटल क्लास रूम व हैण्डबाल खेल मैदान का उद्घाटन सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्कूल में हो रहे नवाचार की न केवल प्रशंसा की बल्कि बच्चों का हौसला आफजाई किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सुल्तानिया युवा नेता ने किया। विशिष्ट अतिथियों में एम.डी. दीवान बीईओ नवागढ़, श्रीमती अर्चना देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़, राजशेखर सिंह मण्डी अध्यक्ष व किसान नेता, शिशिर तिवारी, मण्डल अध्यक्ष समर्थ सिंह, जनपद सदस्य हरिराम यादव, सरपंच प्रतिनिधि शिवानंद सूर्यवंशी, उपसरपंच कविता रात्रा, एसएमसी अध्यक्ष रोहित रात्रा मंचासीन रहे।

आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया जिसके बाद बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई साथ ही आकर्षक वेशभूषा में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। स्वागत भाषण संस्था के प्रधान पाठक संतोष कुमार तिवारी ने तथा प्रतिवेदन नवाचारी शिक्षक नरेन्द्र कुमार राठौर ने प्रस्तुत करते हुए विद्यालय को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सांसद  कमलेश जांगड़े ने कहा कि सरकारी स्कूल में डिजिटल क्लास रूम तथा किचन गार्डन साथ ही खेल मैदान का होना बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा।

शिक्षक नरेन्द्र राठौर का यह स्वमं के व्यय से किया गया प्रयास सराहनीय है।
इससे पूर्व स्कूल के मुख्य द्वारा पर सांसद का विद्यार्थियों द्वारा आरती तिलक रोली से अभिनंदन किया गया जिसके बाद कैंपस भ्रमण कर हरे भरे पेड़ पौधों व कीचन गार्डन का अवलोकन किया गया। इसके बाद विद्यालय में स्थापित डिजिटल क्लास रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। डिजिटल रूम में विद्यालय की उपलब्धियों व गतिविधियों को विडियों में प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सुल्तानिया ने किया। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे निरंतर बनाये रखने की बात कही साथ ही बच्चों को मोबाईल में कम समय देने तथा पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में आगे रहने की हिदायत दी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान ने सरकारी स्कूल में हो रहे इस नवाचार की सराहना की तथा बच्चों व शिक्षकों को मोटिवेट किया। इसके साथ ही सांसद द्वारा हैण्डबाल खेल मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जिसके बाद स्पोर्ट्स टीचर अशोक साहू के मार्गदर्शन में बालिकाओं के बीच एक मैच का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने किया। अंत में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर शैक्षिक समन्वयक भुवनेश्वर चैबे, अनिल शर्मा, दीपक थवाईत, अनिल पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद आदित्य, आलोक गढ़ेवाल, गोवर्धन कश्यप, आशीष कुमार सिंह, सत्या सूर्यवंशी,  चंद्रिका दिनकर, धनसाय साहू, उदय प्रताप, गणेशराम कंवर, अजय निलकन, प्रकाश निलकन, पप्पू, क्रिश निखिल, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन गोविन्द खरसान, शत्रुहन, सतेंद्र, अनिल शिक्षकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
आयोजन में विद्यालय की बच्चों के द्वारा जिला व राज्य स्तर में खेल व विविध क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की गयी है जिन्हे प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया तो वही गांव की वरिष्ठ गीता बाई निलकन, स्पोर्ट्स टीचर अशोक साहू, डा. जितेन्द्र तिवारी ओलंपिक संघ अध्यक्ष, प्रधान पाठक भानू प्रताप महाराणा, शिक्षिका सत्या सूर्यवंशी, गोवर्धन कश्यप, गणेशराम कंवर, कृष्ण कुमार रत्नाकर का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes