जमानत पर 5 दिन बाद जेल से रिहा हुए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • जिला जेल के बाहर उमड़ी समर्थको की भीड़

जांजगीर। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 5 दिन बाद जेल से रिहा हो गए हैं।

आपको बता दें.. जैजैपुर विधायक को सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जिला जेल खोखरा से रिहा कर दिया गया।

विधायक की रिहाई की खबर मिलते ही जेल परिसर खोखरा में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक विधायक के स्वागत के लिए मौजूद रहे ।

विधायक बालेश्वर साहू जेल से बाहर आने के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे । और उन्होंने माल्यार्पण कर संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की इसके बाद वे अपने वाहन में संविधान की पुस्तक लेकर सवार हुए और “सत्यमेव जयते” का उद्घोष किया, समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है और राज्य सरकार के दबाव से किसान राजकुमार शर्मा द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया।

मीडिया से बातचीत में विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से उन पर सहकारी बैंक से किसान की पर्ची और पासबुक रखकर लोन लेने का आरोप लगाया जा रहा था, लेकिन अब तक हुई तमाम जांच में उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत या फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है और वे न्यायाधीश को प्रणाम करते हैं। यह सत्यमेव जयते की जीत है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes