शहीद परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • शहीद स्मारक स्थल पर इस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

जांजगीर। सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कचहरी चौक जांजगीर शहीद स्मारक स्थल पर, 14वे पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ की गई।

इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, सत्यलता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपने अपने उद्बोधन में देश की रक्षा में सशस्त्र बलों के योगदान, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए भूतपूर्व सैनिकों के अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना से प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP मुख्यालय विजय पैकरा सहित जिले के भूतपूर्व सैनिकगण व शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes