अंतरराज्यीय लूट गिरोह को पुलिस ने पकड़ा: बिहार कटिहार के आरोपी छत्तीसगढ़ में करते थे लूट

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • अलग-अलग जिलो 07 प्रकरण हैं दर्ज,  कुल 983000 रुपये लूटे थे
  • 150 से अधिक सीसीटीव्ही फूटेज चेक करने बाद मिला आरोपियों का सुराग।
  • महिला एवं बुजुर्गों को करते थे टारगेट, केंवाच पाउडर का करते थे प्रयोग।

जांजगीर। पामगढ भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने प्रार्थी ग्राम धरदेई बस स्टैण्ड से आकर साईकिल को बस स्टैण्ड में पार्क कर बस से पामगढ पहुंचा, और पामगढ एसबीआई बैंक से 2.5 लाख रू. आहरण कर अपने घर ग्राम धरदेई अपने पहचान के व्यक्ति के साथ कार में लिफ्ट से जा रहा था जिसका पीछा अज्ञात आरोपीगणों द्वारा अपने बाइक से पीछा कर प्रार्थी के धरदेई पहुचने पर आगे भी उसके साईकिल का पीछा कर उसके पास रखे 2.5 लाख को लूटकर फरार हो गये थे ।

जिसके बाद प्रार्थी के रिपेार्ट पर अज्ञात आरेापियों के विरूद्ध दिनांक 13 फरवरी को थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1)बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दिन दहाडे लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु साइबर टीम को निर्देशित किया गया। सायबर टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर जांजगीर की ओर जाती दिखी, संदिग्ध बाइक का पीछा करते हुए जांजगीर से बिलासपुर के मध्य लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटव्ही फूटेज को चेक कर संदेही का बिलासपुर तक आना पता चला।

तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण बिहार राज्य के होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर जांजगीर साइबर थाना टीम द्वारा बिलासुपर के सैकडो होटल लाज धर्मशाला को चेक करने पर बिलासपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास एक लाज में बिहार के रहने वाले के ठहरने की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता करने हेतु सायबर टीम के द्वारा लाज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना में प्रयुक्त वाहन को जिला अस्पताल बिलासपुर में पार्किंग में रखे है उसके बाद पुलिस टीम द्वारा शिवम् लाज पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में ग्राहक बनकर कमरा देखने के बहाने चेक करने पर दो व्यक्ति लाज के एक कमरे में रूके मिले जिसे मौका देखकर टीम द्वारा पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक 13फरवरी को जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम धरदेई में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले बुजुर्ग और महिलाओं को करते थे टारगेट

आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बैंक में अधिक रकम निकालने आये बुजुर्ग एंव महिला को टारगेट कर उसका घर तक पीछा कर मौका देखकर रास्ते में ही बुजुर्ग या महिला से रकम लूट कर भाग जाना बताये।

इन जिलों में भी की लूट

जाजंगीर पुलिस द्वारा आरेापी के मोडस ओपरंडी के संबंध में राज्य के सभी जिलो से अपराध के संबंध मे जानकारी साझा करने पर पता चला कि उक्त गिरोह द्वारा दिनांक 04.12.2025 को अंबिकापुर कोतवाली जिला सरगुजा के बैंक से दो लाख रू, दिनांक 16.12.2025 को जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र में प्रार्थी से लुटे एक लाख रू, दिनांक 12.01.2026 को पुनः रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र म प्रार्थी से लुटे दो लाख रू, दिनांक 13.01.2026 को थाना सारंगढ जिला सांरगढ बिलाईगढ के प्रार्थी से 60,000/-रू लूट, दिनांक 16.01.2026 को थाना गांधी नगर, अंबिकापुर जिला सरगुजा में प्रार्थी से लुटे 88000 रू, एवं दिनांक 16.02.2026 को जिला कोरबा थाना कटघोरा क्षेत्र में 85000 की लूट करना स्वीकार किये।

आरोपियों का थाना शिवरीनारायण द्वारा मेमोरण्डम ले कर उनके कब्जे में 10500 रू. एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मो.सा., 04 नग आधार कार्ड जप्त कर, गिरफ्तार कर, विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी 

01. दीपक यादव 36 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार
02. अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव 28 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

प्रकरण के मुख्य (मुख्य साजिशकर्ता) आरोपी एवं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

जप्त साम्रगी

01. मोटरसाइकिल पल्सर (काला लाल रंग) का नम्बर सी.जी.07.सी.डी.1988
2. मोटरसाईकिल ग्लैमर (नीला काला रंग) का नम्बर सी.जी.10.ए.के.1805 (उपरोक्त दोनेा वाहन को घटना कारित करने के लिए बिहार कटिहार से चोरी किये थे तथा वाहन में फर्जी छ.ग. का नम्बर प्लेट बिहार से लगाकर आये थे)
3. 04 नग (आधार काडर्) सभी आरोपी गणों के (फर्जी)
4. 03 नग कि पैड मोबाईल फोन
5. केंवाच पावडर (खुजली)
6. 10500/- रू नगदी रकम

जांजगीर पुलिस की आम जनता से अपील –

  • बड़ी रकम निकालने की जानकारी अनजान लोगों को न दें।
  • संभव हो तो ऑनलाइन ट्रांसफर RTGS/IMPS/UPI का उपयोग करें।
  •  बड़ी राशि के लिए विश्वसनीय व्यक्ति को साथ ले जाएँ।
  • कैश काउंटर पर पैसे खुले में न गिनें।
  • कोई अजनबी मदद की बात करे तो मना करें।
  •  पैसे तुरंत बैग या अंदर की जेब में रखें।
  •  बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों पर ध्यान रखें।
  •  बाहर निकलते ही आसपास देखें कोई पीछा तो नहीं कर रहा।
  • सीधे घर न जाकर भीड़भाड़ या सुरक्षित रास्ता चुनें।
  •  पैसे वाला बैग बाइक के हैंडल या हाथ में खुला न रखें।
  • संभव हो तो चारपहिया वाहन या भरोसेमंद को साथ लें।
  •  बाइक की डिक्की में कैश रखने से बचें।
  • अगर कोई पीछा करे तो तुरंत नजदीकी थाना भीड़भाड़ क्षेत्र में जाएँ।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes