अन्तर्राज्यीय धान चेक पोस्ट में नदारद सचिव सस्पेंड

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए लगाए ड्यूटी में लापरवाही कर्मचारी को पड़ा भारी
  • कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर सीईओ बर्मन ने जारी किया सस्पेंड आर्डर

सारंगढ -बिलाईगढ़। अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट अमलीपाली विकासखण्ड बरमकेला में गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव की डयूटी लगाया गया था, जिसमें लापरवाही कर्मचारी को भारी पड़ गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सीईओ बर्मन ने सस्पेंड आर्डर जारी किया है।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार बरमकेला एवं मंडी उपनिरीक्षक बरमकेला के द्वारा संयुक्त रूप से गत 21 दिसम्बर को रात्रि 11 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये गये।

22 दिसंबर को तहसीलदार बरमकेला के द्वारा गिरजानंद पटेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका जवाब गिरजानंद पटेल के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव को जिला पंचायत कार्यालय द्वारा 8 जनवरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया, जिसमें 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे।

गिरजानंद पटेल ने 12 जनवरी को कारण बताओं सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत किया है, जो समाधानकारक नहीं पाया गया और उनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया, अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किया गया जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरीत है।

इस कारण जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने गिरजानंद पटेल सचिव ग्राम पंचायत खोरिगांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में गिरजानंद पटेल का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला रहेगा और निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जौवन निर्वाह भत्ते दी जाएगी।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes