अपार आईडी बनाने को लेकर बीईओ ने प्राइवेट स्कूलों का किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

चांपा । अपार आईडी बनाने को लेकर चांपा नगर के अशासकीय स्कूलों का शनिवार को बीईओ रत्ना थवाईत ने निरीक्षण किया और अपार आईडी निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए । शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद बीईओ ने सभी निजी स्कूलों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए । अपार आईडी निर्माण कार्य पूरा नही करने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है । बीईओ ने नवजागृति हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा , रेनबो स्कूल , सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल , एलिगेंट पब्लिक स्कूल , ड्रीम इंडिया स्कूल बम्हनीडीह सहित अनेक निजी स्कूलों का निरीक्षण कर अपार निर्माण की प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने सभी प्राचार्यो को निर्देश देते हुए कहा कि अपार आईडी जो हर छात्र के लिये एक विशेष पहचान है नई शिक्षा नीति 2020 का हिस्सा है और यह अब अनिवार्य हो गया है । सभी छात्र छात्राओं का अपार आईडी निर्माण शत प्रतिशत पूरा करना है । अपार आईडी निर्माण में जो भी समस्या आ रही है उसका निदान कर शीघ्र ही पूर्ण करावे । बच्चों के पालकों से सम्पर्क कर अपार आईडी का कार्य कराना सुनिश्चित करे । अपार आईडी कार्य मे किसी तरह की कोताही पाए जाने पर निजी स्कूलों की मान्यता की शिक्षा विभाग रद्द कर सकता है । उन्होंने सभी प्राचार्यो से प्रतिदिन का प्रोग्रेस रिपोर्ट देने एवं जितने भी छात्रों का अपार आईडी नही बना है उनके कारणों सहित सूची बीईओ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए है । वही कुछ तकनीकी समस्या हो तो बीआरसी कार्यालय में जाकर उसका निदान कर अपार आईडी कार्य पूर्ण करें ।

Latest

नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा ,शहरों में बेतरतीब निर्माण,...

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा* *शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक,...
Bhilai
0
minutes

मंडी उपनिरीक्षक की परीक्षा दे रहे हैं तो जानिए क्या है...

*व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा* *9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य...
Bhilai
0
minutes

ये क्या हो रहा है निरीक्षण करने पहुँच गए कलेक्टर तब...

निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय...
Chhattisgarh
0
minutes

काम की खबर : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के...

    जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत करमंदी...
Chhattisgarh
0
minutes