अफीम के 60,326 पौधे , 2,877 किलोग्राम तथा अफीम 3.02 किलोग्राम जब्त , जब्त अफीम की क़ीमत 2 करोड 5 लाख 10 हजार रूपये

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

 

  • एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है”

रायगढ़ । थाना तमनार के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा निवासी खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात्रि तमनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है । सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया ।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह द्वारा ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को कार्यवाही हेतु निर्देशित कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा, लैलूंगा को भी स्टाफ के साथ मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा कल को ही ग्राम आमाघाट जाकर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान खेत में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये, एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मार्शल संगा पिता मिखएल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला रायगढ़ छ०ग० का रहने वाला बताया, मौके पर दो खेतों में अफीम का फसल लगा हुआ मिला।

मार्शल संगा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस खेती के संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है तथा उसके साथ जिला खूंटी झारखण्ड के रहने वाले *इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा* को अपने साथ लेकर आया था और उन लोगों के मदद से अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे थे। रेड कार्यवाही के पश्चात् मौके पर आबकारी के टीम, एफएसएल की टीम, कृषि विभाग की टीम एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर उपस्थित हेतु बताने पर सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित आये, एफएसएल की टीम के द्वारा परीक्षण कर फसल के पौधे को अफीम होना बताया गया। राजस्व विभाग की टीम के द्वारा फसल लगे जमीन के संबंध में जानकारी लिया गया जिनके द्वारा बताया गया उपरोक्त जमीन 05 खसरा में विभाजित है, (1) 462/3 विराज, प्रवीण, उर्मिला, सुलोचना (2) 462/2 केलो परियोजना (3) 462/1 महंत पिता चमरा, अश्विनी (4) 462/4 दयानंद पिता धरमदेव एवं (5) 462/5 हेमंत कुमार पिता धरमदेव के नाम से अंकित जमीन है। मौके पर अफीम पौधे 60,326 नग एवं वजन 2877 किलोग्राम का होना पाया गया। पूछताछ के दौरान मार्शल संगा ने अपने मेमोरण्डम कथन में फसल से निकाले गये अफीम को छुपाकर अपने घर में रखना बताया, जिसके आधार पर उसके निवास (ससुराल) आमाघाट में जाकर चेक किया गया, तब इसके द्वारा एक पॉलिथीन में अफीम निकालकर पेश किया जिसका वजन 3.02 किलोग्राम (कीमत 15 लाख 10 हजार रूपये) होना पाया गया जिसे मामले में जप्त किया गया है।

मामले में आरोपी मार्शल संगा, इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा के विरूद्ध अपराध कमांक 59/2026 धारा 8 (बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों के पतासाजी के लिये पुलिस टीमें दबिश दिया जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में यह कार्यवाही की गई है, मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिलने के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है”

नाम गिरफ्तार आरोपी – मार्शल संगा पिता मिखएल संगा जाति मुण्डा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला रायगढ़

फरार आरोपी – इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा, झारखंड

जब्त मादक पदार्थ- अफीम पौधे 60,326 नग एवं वजन 2,877 किलोग्राम कीमती करीब 1 करोड 90 लाख एवं अफीम वजन 3.02 किलोग्राम 15 लाख 10 हजार

जुमला कीमती – 2 करोड 5 लाख, 10 हजार रूपये* ।

Latest

जांजगीर के दो पार्षदों ने दी पालिका को आग लगाने की...

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील कश्यप और 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल पर आरोप  सीएमओ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत  जांजगीर नैला नगर पालिका...
Chhattisgarh
0
minutes

परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये...

  *अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।* बिलासपुर :- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व...
Bilaspur
0
minutes

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

  *वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा* *नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : अकलतरा का सचिन पान मसाला पाया गया अमानक

असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध *प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं* *OCENO ब्रांड के पानी...
Chhattisgarh
0
minutes