बिग ब्रेकिंग : अकलतरा का सचिन पान मसाला पाया गया अमानक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध

*प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं*

*OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक*

रायगढ़ / फर्म योगी टोबेको, अकलतरा जांजगीर-चाम्पा द्वारा वितरित खाद्य उत्पाद ‘सचिन पान मसाला’ बैच नंबर नं एच-25, पैकेजिंग तिथि नवंबर 2025 को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर की जांच में असुरक्षित घोषित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन ने इस उत्पाद को उपयोग के लिए हानिकारक मानते हुए आम जनता से अपील की है कि वे इस बैच नंबर वाले पान मसाले को न खरीदें और न ही इसका सेवन करें। इसके साथ ही सभी थोक एवं फुटकर खाद्य विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस बैच के पान मसाले का ’क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुकानदार अपने पास उपलब्ध शेष स्टॉक को अलग सुरक्षित रखें, ताकि उसे संबंधित कंपनी को वापस किया जा सके। इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जोखिम की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।

*OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक*

M/S S.K.S Industries गुरूर बालोद, छत्तीसगढ़ द्वारा निर्मित OCENO ब्रांड के पानी पाउच एवं बॉटल के विक्रय की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसे ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतना आवश्यक है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि इस ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल का उपयोग न करें। साथ ही सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि इन उत्पादों का क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। उपलब्ध स्टॉक को पृथक रखकर कंपनी को वापस करने की कार्यवाही की जाए।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes