अवैध धान भंडारण: 21,902 क्विंटल धान जब्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। अवैध धान भंडारण, कोचियों-बिचौलियों एवं राइस मिलों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा जांच एवं छापेमारी कार्रवाई की जा रही है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत कुदरी स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम द्वारा अचानक छापेमारी की गई।

जांच के दौरान राइस मिल संचालक अभिनव राठौर मौके पर उपस्थित थे। भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 545 बोरा धान (कुल 218 क्विंटल) की कमी पाई गई।

साथ ही मिल के रिकॉर्ड संधारण एवं मिल संचालन में अनियमितता पायी गई। जांच कार्यवाही में टीम द्वारा 54,755 बोरा धान (कुल 21,902 क्विंटल) को प्रशासनिक अभिरक्षा में लिया गया एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अवैध धान को समिति स्तर पर खरीदी में खपाने से रोकने के उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम द्वारा नियमित सत्यापन, गश्त एवं छापेमारी जारी रहेगा है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes