● लापरवाह तीन आरक्षक सस्पेंड..
जांजगीर।
दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने वाले फरार वारंटी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जेल दाखिल करने से पहले उसे और दो अन्य कैदीयों को हेल्थ चेक अप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, इसी दौरान दुष्कर्म का आरोपी महावीर कंवर आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया।
विगत दिनों न्यायालय में पेश करने के लिए दुष्कर्म के आरोपी को शासकीय वाहन से न्यायालय पेश करने रवाना किया गया था। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना को आरक्षकों की लापरवाही माना है । और तीनो आरक्षकों को निलंबित करने आदेश जारी किया है..
इन आरक्षकों को किया गया है निलंबित..
इस मामले में..आरक्षक राजेन्द्र कहरा, आरक्षक उमेश यादव,
आरक्षक कमलबहादुर क्षत्रिय..को एसपी ने निलंबित किया है।
पढ़िए आदेश..






