- धारा :- 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2), 3(2) बीएनएस के तहत की गई कार्रवाई ।
- आरोपियों से बाइक, मोबाइल और वर्दी जब्त ।
सक्ति।
फर्जी आबकारी पुलिस बनाकर ग्राम परसदा खुर्द में रेड कार्यवाही कर पैसों की मांग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसायकल एवं 3 मोबाइल सहित पुलिस की वर्दी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार गनपत लाल लहरे ग्राम परसदा खुर्द निवासी ने sakti थाना में 23.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बहन अमरिका बाई ने फोन कर सूचना दिया कि इसके घर में 5 व्यक्ति घुसकर शराब बेचते और पीलाते हो कहकर फर्जी आबकारी पुलिस बनकर ठगी करके डरा धमकाकर जबरन अवैध रूप से पैसा मांग रहे हैं सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था वह भाग गया और एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने मिला उसके साथ में तीन और व्यक्ति थे जो खुद को आबकारी विभाग से बता रहे थे।
संदेह होने पर पडोसियों के मदद से तीनों को पकड़ा गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पूछताछ की गई तो नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ उम्र 23 वर्ष, 02. अजय गोस्वामी उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सोठी थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर- चांपा, 3 रामनारायण धीवर उम्र 34 वर्ष साकिन अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर- चांपा, 04. लोकेश राठौर उर्फ ओम उम्र 20 वर्ष सारागांव थाना सारागांव ने बताया कि उसके फरार साथी ने रात में रेड कार्रवाई कर शराब बनाने पर जेल भेजने की धमकी देकर 30.000 रूपये की मांग की तथा 3000 रूपये लिए हैं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





