उद्योग, सप्लायर और यूजर को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने किया गया टेक्नो काॅनक्लेव का आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

  • 75 निर्माताओं और सर्विस प्रोवाइडर हुए शामिल, जेपीएल तमनार में हुआ आयोजन

रायगढ़। जेपीएल डे के अवसर पर मंगलवार को जेपीएल तमनार प्लांट में टेक्नो काॅनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न मेन्युफैक्चरर कंपनी और सर्विस प्रोवाइडर शामिल हुए। स्टाॅल में मौके पर मौजूद विभिन्न कंपनियों के जिम्मेदारों ने अपने प्रोडक्ट के निर्माण उसके उपयोग तथा फायदों की जानकारी दी।

 

पिछले दिनों से जिंदल पावर प्लांट तमनार में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे थे। मंगलवार को टेक्नो काॅनक्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर की बड़ी कंपनियों के लोग शामिल हुए। जेपीएल के एडमिन परिसर में आयोजित इस काॅनक्लेव का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार के उद्योग जगत के प्रोडक्ट, उन प्रोडक्टों के सप्लायर और उनके यूजर्स को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना था।

इस काॅनक्लेव में जेपीएल के अलावा अदाणी, वेदांता, एनटीपीसी, कोल इंडिया, जेएसडब्लयू, सारडस एनर्जी सहित झारखंड से लेकर रायपुर तक के करीब 75 से अधिक उद्योगों से जुड़े कंपनियों के स्टाॅल लगाए गए थे। साथ ही काॅनक्लेव में पाॅवर और माइनिंग के अलावा सोशल एक्टिविटि, ऐश डिस्पोजल,, अनुशासित ढंग से कोयले के परिवहन, रोड निर्माण उसके मेंटेनेंस पर भी चर्चा की गइ।

एमडी और ईडी ने किया स्टाॅल का निरीक्षण
एडमिन परिसर में आयोजित टेक्नो काॅनक्लेव का निरीक्षण जिंदल पावर प्लांट तमनार के एमडी  प्रदीेप्तो कुमार मिश्रा और ईडी जी वेंकटरेड्डी ने किया। उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एमडी  मिश्रा और ईडी श्री वेंकटरेड्डी एक- एक स्टाॅल में गए और वहां की एक्टिविटि को जाना साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी एमडी श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दिया।

सीएसआर एक्टिविटि से महिलाओं को मिल रहा रोजगार
जिंदल पावर प्लांट तमनार द्वारा काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटि के तहत प्लांट के अंतर्गत आने वाले गांवों में सीएसआर मद से काम कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। समूह की उन महिलाओं के द्वारा भी स्टाॅल लगाया गया था, जिसमें उन्होंने अपने बनाए प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया। एमडी मिश्रा सर और ईडी  रेड्डी सर ने महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए और बेहतर काम करने की सलाह दी।

उद्योग, सप्लायर और यूजर को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेपीएल तमनार में टेक्नो काॅनक्लेव का आयोजन किया गया। इस काॅनक्लेव में कई कंपनियां शामिल हुईं, 70 से अधिक स्टाॅल लगाए गए थे। क्वालिटी मैनुफेक्चरर, माइनिंग पावर सहित अन्य लोगों के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ है। निर्माताओं से अपेक्षा की गई है कि बाजार में प्रोडक्ट तो बहुत होते हैं पर उनके प्रोडक्ट की वेल्यू क्या है। इसे नई सोच के साथ विकसित करने का प्रयास करें। यह काॅनक्लेव भविष्य में माइनिंग व प्लांट के लिए मार्गदर्शक होगा। नई पीढ़ी को सिखने का मौका मिलेगा। जेपीएल तमनार क्षे़त्र के लोगों का विकास चाहता है, यह एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते रिसर्च के साथ देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।
प्रदीप्तो कुमार मिश्रा, एमडी, जेपीएल तमनार

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes