- बिलासपुर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, बाबु ने जमीन का नामांतरण रद्द कराने मांगी थी 2 लाख की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा के रहने वाले राजू कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन खरीदी थी और रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी।लेकिन एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर कहा कि जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है और उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज है।
क्लर्क ने राजू से मुलाकात की और कहा कि अगर वह शिकायत को रद्द करना चाहता है तो उसे 2 लाख रुपए रिश्वत देनी होगी। राजू ने रिश्वत नहीं दी बल्कि इसे एसीबी के जरिए पकड़वाने का निर्णय लिया।
राजू ने इसकी बिलासपुर एसीबी से शिकायत की। बिलासपुर एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद एसीबी ने क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। 2 जनवरी 2026 को टीम ने शिकायतकर्ता राजू को 1 लाख रुपए की राशि देकर क्लर्क को देने के लिए उसके धरमजयगढ़ स्थित सरकारी आवास में भेजा। पैसे अपने हाथ में लिए जब क्लर्क ने िलया , तो संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। एसीबी टीम ने दरवाजा जोर से खोलकर अंदर प्रवेश किया।





