
थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कमरीद गांव शराब मुक्ति की ओर
जांजगीर। जिला मुख्यालय से दूर थाना पामगढ़ क्षेत्र से लगे बलौदा बाजार बॉर्डर नदी किनारे स्थित ग्राम कमरीद में सबरिया समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। जीवन यापन के लिए उन्होंने महुआ शराब बनाकर बेचना ही अपना मूल व्यवसाय मान लिया था। यह समाज शराब बेचने वालों के नाम से ही पहचाना जाता है। एसपी विजय कुमार पांडेय इनके जीवन में बदलाव ला रहे हैं। एसपी की प्रेरणा से अब इस समाज के लोग स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
पिछले कुछ महीनो से एसपी विजय कुमार पांडेय के सतत प्रयासों के कारण सबरिया डेरा वालों ने शराब बनाना छोड़ दिया और स्वरोजगार खेती-बाड़ी के लिए उन्मुख हो गए। 25 अक्टूबर शनिवार को ग्राम कमरीद में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जनपद सदस्य श्रवण गोड़ समाज के मुखिया नरसिंह गोड़, गांव के तिलक राम गोड़ एवं बड़ी संख्या में सबरिया समाज के महिलाएं, पुरुष इकट्ठा हुए और उन्होंने बताया कि कैसे शराब बनाना छोड़ें के खेती करना, सब्जी लगाने लग गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अपने खेतों का दौरा भी कराया। एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर टीआई पामगढ़ मनोहर सिन्हा और टीआई शिवरीनारायण प्रवीण द्विवेदी द्वारा लगातार सबरिया समाज के लोगों का मीटिंग लेकर जागरूक करने से संभव हुआ है। क्षेत्र के सबरिया समाज के लोगों ने गांव में अब कच्ची महुआ शराब नहीं बनाने का भी प्रण लिया है।
गेंदा महोत्सव में भी हुए थे शामिल
एसपी विजय पांडेय सबरिया समाज को व्यवसाय की ओर उन्मुख कर रहे हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले सबरिया समाज के लोग रायगढ़ जिला के लैलूंगा में गेंदा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां से गेंदा खेती के बारे में भी जानकारी लिया है उनका भी अब खेती करेंगे।





