कँवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं कौशल्या देवी साय, अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दी बधाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। जिले के सक्रिय नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ पहुंचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कौशल्या देवी साय को कँवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया के साथ भाजपा नेता जितेंद्र खांडे एवं सुनील पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

अमर सुल्तानिया ने कहा कि कौशल्या देवी साय को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल कँवर समाज के लिए, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकजुटता को बल प्राप्त होगा।

इस दौरान उन्होंने सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं जिले से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। कौशल्या देवी साय ने शुभेच्छाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए जनहित में सतत कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!