कर्मचारी हड़ताल पर केंद्र के बारदाने में लगी आग, 8 लाख के बारदाने जले..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। लगरा धान खरीदी केंद्र में आग लगने से 20 गठान बारदाना जलकर खाक हो गया। इस
घटना में 8 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी
समिति लगरा में कुल 30 गठान नए बारदाने रखे हुए थे, जिनमें से 20 गठान आग की चपेट में आ गए। हालांकि, 10 गठान बारदाने को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। हालांकि, टोकन नहीं कटने के कारण अभी तक धान की खरीदी नहीं हो पाई थी। सभी
उपार्जन केंद्रों पर नए बारदाने छोड़े गए थे।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। हालांकि, टोकन नहीं कटने के कारण अभी तक धान की खरीदी नहीं हो पाई थी। सभी उपार्जन केंद्रों पर नए बारदाने छोड़े गए थे।

FIR दर्ज कराई गई है..

नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। पामगढ़ थाने में इस मामले में केस भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने भी आग लगने के कारण को अज्ञात बताया और कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!