कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया प्रेरित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
निरीक्षण करते कलेक्टर

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना*

  1. *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च, कुंदरू एवं परवल वैकल्पिक फसलों से दोगुना-तीन गुना आमदनी*

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पामगढ़ विकासखंड के ग्राम बारगाँव में  किसान कुंवर सिंह मधुकर (नंदकुमार) के खेत पहुचकर जायजा लिया एवं उनके द्वारा अपनाए जा रहे फसल विविधिकरण मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान के नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अधिक लाभदायक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करने कहा। किसान श्री मधुकर ने अपने 18 एकड़ कृषि रकबे में पारंपरिक धान की खेती के स्थान पर काली मिर्च, आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, कुंदरू एवं परवल जैसी विविध फसलों का उत्पादन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि फसल विविधिकरण से उनकी आय में दोगुना से तीन गुना तक वृद्धि हुई है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान खेत में लगाए गए पौधों और फसलों की विस्तृत जानकारी ली। किसान द्वारा 18 एकड़ क्षेत्र में कटहल के 250 पौधे, नींबू के 600 नए एवं 250 पुराने पौधे, एप्पल बेर के 100 पौधे, ऑस्ट्रेलियन टीक के 1700 पौधे तथा काली मिर्च के 300 पौधे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुंदरू 2 एकड़, परवल 3 एकड़, खीरा 1 एकड़ 20 डिसमिल, लौकी 1 एकड़ 50 डिसमिल तथा डोडका 80 डिसमिल क्षेत्र में उगाई जा रही है।
कलेक्टर श्री महोबे ने किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल आय में वृद्धि होती है, बल्कि खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी भी बनती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य किसानों के लिए ऐसे खेतों का फील्ड विजिट कराया जाए, ताकि वे भी आधुनिक एवं लाभकारी खेती के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखीजा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes