किसानों से अधिक धान लेने वाले भदरा और भैसों खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर l
धान खरीदी केंद्र भदरा और भैसो के खरीदी प्रभारियों को उप पंजीयक जांजगीर द्वारा शो काज नोटिस जारी किया गया है l नोटिस का जवाब मिलने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

ज्ञात हो कि janjgirjunction.com की टीम द्वारा पामगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केंद्र भैंसों और धान खरीदी केंद्र भदरा की ग्राउंड रिपोर्ट की गई थीl जिसमें यह बात सामने आई थी कि इन दोनों खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ खरीदी प्रभारी द्वारा धोखाधड़ी की जा रही थी धान खरीदी केंद्र भैसों में निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा था साथ ही यहां धान तौलने का काम भी समिति द्वारा निर्धारित हमालों के द्वारा करने के बजाय राइस मिल अकलतरा के हमालों के द्वारा किया जा रहा थाl

वहीं धान खरीदी केंद्र भदरा में शासन द्वारा निर्धारित 40 किलो 500 ग्राम के बजाय 41 किलो से 42 किलो तक धान किसानों का लिया जा रहा था

धान खरीदी केंद्र भदरा के खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा यह स्वीकार किया गया था कि उनके द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक धन लिया गया है अधिक दान लेने के पीछे उनके द्वारा यह तर्क दिया गया था कि धान धूप में सूख जाता है नमी अधिक होने के कारण अधिक धान लेना पड़ता है l

डीआर ने किया नोटिस जारी

Janjgirjunction.com में खबर प्रसारित होने के बाद से जिले की डिप्टी रजिस्ट्रार मंजू पांडे ने दोनों खरीदी प्रभारी को नोटिस जारी कर दिया है दोनों प्रभारी से अधिक मात्रा में धान लेने का कारण पूछा गया है साथ यह चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

इससे संबंधित मूल खबर पढ़िए, देखिए वीडियो भी कैसे अधिक लिया जा रहा था धान

40 किलो की जगह, भदरा खरीदी केंद्र में किसानों से लिया जा रहा 42 किलो धान

 

 

 

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes