रायगढ़ जिले में मंत्रालय में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया था। इसी विश्वास में आकर पीड़ित ने अलग.अलग किश्त में 22 लाख 70 हजार कैश दे दिए थे।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अपॉइंटमेंट लेटर देने बाद जॉइनिंग के लिए जब ठग ने टालमटोल किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पति पत्नी की तलाश कर रही है। दोनों महासमुंद के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिकए पीड़ित रामभांठा निवासी समारू राम टंडन ;51द्ध हैए वह पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। वह अप्रैल 2025 में वाहन से रायपुर गया था। जयस्तंभ चौक के पास उसकी मुलाकात महासमुंद जिले के ग्राम भद्ररसी निवासी कुमार राम ठाकुर ;60द्ध और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर ;55द्ध से हुई।
बातचीत के दौरान कुमार राम ठाकुर ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया। मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने की बात कही। सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और अपना मोबाइल नंबर दिया। घर लौटने के बाद समारू ने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा भेजा।
परिजनों ने भी आरोपी को दिए पैसे
इसके बाद आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की। समारू ने अपने परिचित पिंटू लहरेए भतीजा राजेश साहू और उसके दोस्त सुशील चौहान के बेटे लोकनाथ चौहान को इसकी जानकारी दी। सभी ने अपने.अपने बायोडाटा आरोपी को भेजा।
कुछ दिन बाद कुमार राम ठाकुर रायगढ़ पहुंचा। समारू ने अपने बेटे की नौकरी के लिए 4 लाख रुपए कैश दिए। बाकी रकम पेटीएम से भेजने की बात कही गई। इसके बाद सभी ने मिलकर 9 लाख 92 हजार 500 रुपए की व्यवस्था की। यह रकम ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को भेज दी गई।
नियुक्ति पत्र दिखाकर बचे हुए पैसों की मांग की
1 दिसंबर 2025 को कुमार राम ठाकुर ने सभी को अपने गांव भद्ररसीए जिला महासमुंद बुलाया। सभी लोग उसके घर पहुंचे। वहां कुमार राम ठाकुर ने सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिखाया। इसके बाद शेष रकम की मांग की।
कहा कि 12 दिसंबर 2025 को जॉइनिंग से पहले पूरा भुगतान करना होगा। 8 दिसंबर को सभी लोग फिर भद्ररसी पहुंचे। इस दौरान उसे 8 लाख 77 हजार 500 रुपए दे दिए गए।
रोक हटने के बाद ज्वाईनिंग होने की बात कही
कुमार राम ठाकुर ने सभी उम्मीदवारों की जॉइनिंग 12 दिसंबर 2025 को मंत्रालय में डाटा ऑपरेटर पद पर होने की बात कही। 12 दिसंबर को कुमार राम ठाकुर ने समारू के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि इस समय विधानसभा सत्र चल रहा है। इस कारण नियुक्ति रोक दी गई है। एक सप्ताह बाद रोक हटने पर जॉइनिंग कराई जाएगी।
पूछताछ करने पर ठग टाल मटोल करने लगा
कुछ दिन बाद समारू ने कुमार राम ठाकुर को फोन कर उम्मीदवारों की जॉइनिंग के बारे में पूछा। इस पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। इस स्थिति में समारू उसकी पत्नी ममता टंडन, राजेश साहू, सुशील चौहान और परिचित शनिराम साहू भद्ररसी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने नियुक्ति नहीं कराने की बात कहते हुए अपनी.अपनी दी गई रकम वापस मांगी।
ठगी का एहसास होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई
इस दौरान कुमार राम ठाकुर उसकी पत्नी सोहद्रा बाई और उसका साथी मुकेश साहू गाली.गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लोए पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद सभी को ठगी का एहसास हुआ। समारू ने रविवार ;5 अप्रैल को थाने में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 3;5द्ध ठछैए 318;4द्ध ठछै के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी हैए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



