जांजगीर। कलेक्टर के निर्देशन में बिचौलियों एवं कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। तहसील जांजगीर के ग्राम नवापारा में कृष्णाकन्हाई से 220 कट्टी (88 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया ।

टीम ने मौके पर धान की माप–तौल कर पंचनामा तैयार करते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण की।
इसी तरह तहसील पामगढ़ के ग्राम भैंसो में रूपराम साहू से 35 कट्टी (14 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा दोनों मामलों में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।





