कोरबा ब्रेकिंग न्यूज : गौतम अदानी आ रहे 26 जनवरी को,पताड़ी प्लांट का विजिट करने

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • इसी वर्ष शुरू होगा पॉवर प्लांट का तीसरे चरण का निर्माण,अब बनेगी 800 मेगावाट की 2 यूनिट

मनोज शर्मा/ कोरबा। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी गणतंत्र दिवस पर प्रवास पर आ रहे है।वे यहां कोरबा चांपा रोड पर पताड़ी में स्थित कोरबा पावर प्लांट की विजिट करेंगे।उनका यह प्रवास प्लांट के दूसरे चरण की इकाइयों और तीसरे चरण की विस्तार योजना को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दिवालिया प्रक्रिया के दौरान गत वर्ष इस प्लांट का अदानी पॉवर ने अधिग्रहण किया था।

अदानी प्रबंधन ने हालांकि अभी अपने प्रमुख गौतम अदानी के प्रवास पर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है किन्तु हमारे सूत्रों के मुताबिक वे 25 की देर शाम रायपुर पहुंच रहे है।जहां से 26 जनवरी की सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा वे सीधे पॉवर प्लांट में बने हेलीपेड पर उतरेंगे।उनके साथ अदानी पॉवर और समूह के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।बताया गया है कि वे प्लांट विजिट करने के बाद शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेंगे।इस पॉवर प्लांट में पहले चरण की 300 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित है ,वहीं दूसरे चरण की 660 मेगावाट की दो इकाइयों का निर्माण अंतिम चरण में है,जिसे इसी बजट वर्ष में शुरू करने की कोशिश है।इसके साथ ही अब यह भी तय किया गया है कि तीसरे चरण में पूर्व निर्धारित 660 की बजाय 800 मेगावाट की दो इकाई बनेगी।कोरबा में निजी या सार्वजनिक समूह द्वारा बनाई जाने वाली ये पहली 800 मेगावाट की इकाइयां होंगी।

एक साल पहले आए थे गौतम अदानी

उनकी पिछली प्रमुख विजिट जनवरी 2025 में थी, जब वे रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले और अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में ₹65,000 करोड़ से ₹75,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की थी (मुख्य रूप से पावर, सीमेंट, एजुकेशन, हेल्थकेयर आदि सेक्टर में)। इसमें कोरबा, रायगढ़, रायपुर जैसे इलाकों में पावर प्लांट्स का विस्तार शामिल था।
वे रायपुर आने से पहले 25 जनवरी मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में एक मेगा पावर प्लांट का निरीक्षण करने वाले हैं, ऐसा सूत्रों का कहना है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes