खरीदी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाए : कलेक्टर..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

कलेक्टर ने खरौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण, धान बेचने पहुंचे किसान को माला एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मान..

जांजगीर| कलेक्टर जन्मेजय महोबे खरौद उपार्जन केंद्र पहुंचे और वहाँ की संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया।  किसान से खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। खरीदी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसान का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बारदाना उपलब्धता, इंटरनेट सुविधा, पेयजल, छाया, बिजली, चबूतरा और पहुंच मार्ग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी  कौशल साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!