● सीसी टीवी में कैद हुआ फूटेज..
जांजगीर। नगर पंचायत खरौद में सोमवार दोपहर एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात हुई। एसके. ज्वेलर्स की दुकान से दो अज्ञात युवक करीब लाखो रुपए मूल्य की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह वारदात दोपहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बिना नंबर की बाइक से दो युवक पहुंचे। एक युवक दुकान के भीतर ग्राहक बनकर चैन देखने के बहाने दाखिल हुआ।जबकि दूसरा युवक बाहर बाइक पर ही बैठा रहा। दुकान के अंदर आए युवक ने बातचीत में दुकानदार को व्यस्त रखा। इसी बीच उसने मौका सोने की चेन लेकर बाइक से फरार हो गया।
वारदात सीसीटीवी में कैद..
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज में दुकान के भीतर आया युवक सफेद शर्ट, काली टोपी पहने हुए और लाल रंग का बैग लिए दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान शुरू किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उनकी लोकेशन और दिशा का पता लगाया जा सके।
रायपुर जिले की ओर भाग सकते हैं आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गिधौरी की ओर से रायपुर जिले की ओर भाग गए हैं, आरोपियों का फूटेज गिधौरी की ओर जाने वाले रास्ते में लगे सीसी टीवी फूटेज में नज़र आ रहा है।




