ग्राम पंचायतों में 7 मार्च को रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • चावल महोत्सव का होगा आयोजन, क्यूआर कोड से मिलेगी योजनाओं की पूरी जानकारी

जांजगीर। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव के साथ महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत रोजगार दिवस और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों को जागरूक करना तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवास दिवस के दौरान जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा विकसित भारत जी-राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी।

इसके साथ ही ग्रामीणों को क्यूआर कोड के उपयोग और शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुरूप 07 मार्च को सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस और आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान ग्रामीणों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तें तथा महात्मा गांधी नरेगा की मजदूरी भुगतान की राशि शीघ्र ही भारत सरकार से प्राप्त होने वाली है। यह भी निर्देशित किया गया है कि आयोजन से पूर्व दोनों योजनाओं से संबंधित लंबित समस्याओं का ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर समुचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंच सके।

साथ ही युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से संतृप्तता आधारित सभी ग्राम पंचायतों की आदर्श प्लानिंग और विकसित भारत जी-राम जी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही क्यूआर कोड प्रणाली के व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes