चांपा | पढ़ाई लिखाई छोड़कर गांव में घर घर भीख मांगने वाले चार बच्चों को प्रेरित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। बच्चों को कपड़े एवं ठंड को देखते हुए उन्हें कम्बल दिया गया । वे अब नियमित स्कूल जाने को तैयार हुए है । शा प्रा शा भाठापारा सारागांव मे अध्ययरत चार बच्चे जो अपने शिक्षा की मुख्यधारा से भटक कर घर घर भीख मांगने के लिए जाते थे ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर स्कूल जाने प्रेरित किया गया । संकुल समनवयक सुरेश देवांगन को संकुल अंतर्गत विद्यालय मे निरीक्षण के दौरान 4 बच्चे डबरिपारा मे भीख मांगते हुए दिखाई दिए पूछताछ करने पर पता चला की ये सभी बच्चे प्रा शा भाठापारा मे अध्ययरत है शासन की महत्वपूर्ण योजना शिक्षा के अधिकार के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईट एवं बी आर सी सी हिरेन्द्र बेहार के कुशल मार्गदर्शन मे घटना को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए समनवयक द्वारा प्रा शा भाठापारा मे कार्यरत ऋषि राठौर से संपर्क किया गया जिनसे जानकारी प्रमानित होने पर बच्चों के घर जाने की योजना बनाई गई घर जाते वक्त तहसील. कार्यालय मे तहसीलदार के के जायसवाल जी से संपर्क किया गया जिससे वे भी पालको से संपर्क करने पर तैयार हो गए तीनो के द्वारा घर जाकर उनकी वस्तुस्थिति के बारे मे पता लगाया गया बच्चों के आधार कार्ड नहीं होने की बात सामने आने पर तहसीलदार द्वारा पहले जन्म प्रमाण उसके बाद आधार कार्ड बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करने पर आस्वासन दिया गया और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने हेतु तह सीलदार जायसवाल द्वारा बच्चों को कपडे और समनवयक सुरेश देवांगन द्वारा ठंडी से बचाव हेतु कम्बल प्रदान किया गया उक्त कार्य मे प्रा शा भाठापारा के प्रभारी प्रधान पाठक ऋषि राठौर एवं क प्रा शा सारागांव के सफाईकर्मी दुर्गेश यादव का विशिष्ट सहयोग रहा ।
Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...
युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण
ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे
हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान
जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...
पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी
जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
0
minutes
दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...
*एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला*
*धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप*
*साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
0
minutes

