जांजगीर।
जांजगीर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को जिले के अलग -अलग जगहों , हाइवे रोड, अन्य राजमार्गों में चेकिंग अभियान चलाया गया। और यातयात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया ।
● इन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही..
बिना हेलमेट , ट्रिपल सवारी, तेज गति वाहन , मालवाहक में सावरी , वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, शराब सेवन करने वाले दर्जनों चालकों पर यातयात पुलिस ने कार्यवाही की है।
एक दिवस में 06 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा, जिसके वाहनों को जप्त कर शराबियों के विरुद्ध धारा 185 MV ACT के तहत कार्यवाही की गई..
इसके अतिरिक्त 48 वाहन चालकों को भी पकड़ा गया , जिसके विरुद्ध MV ACT के तहत कार्यवाही करते हुए समन शुल्क चार्ज लिया गया है ।
● जांजगीर पुलिस की अपील.. बिना हेलमेट वाहन न चलाएं.. तीन सवारी से बचें.. शराब पीकर गाड़ी न चलाएं.. ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें..
तेज गति से वाहन न चलाएं..
मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए..





