- रायपुर-बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर छापेमारी..
- पटवारी से RI बने अधिकारियों पर एक्शन..
रायपुर |
छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। संयुक्त टीम ने तड़के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई का फोकस उन अधिकारियों पर है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने थे और जिनके खिलाफ लंबे समय से अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें लंबित थीं।
2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड मारी गई है।
7 जिलों में दबिश एसीबी के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी।
अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों, और पैतृक संपत्तियों की जांच की जा रही है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है।
संदेह के बाद कार्रवाई जांच एजेंसी को संदेह है कि पटवारी से RI बनने की परीक्षा में गड़बड़ियां, फर्जी अंक, बाहरी दबाव और लाभ पहुंचाने जैसे आरोप सही साबित हो सकते हैं। कई अधिकारियों की संपत्ति उनकी आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई है, जिस आधार पर छापेमारी की कार्रवाई तेज की गई।





