भाजपा नेता से ठगी करने वाला कॉलोनाइजर व जमीन दलाल सुनील गिरफ्तार..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

आरोपी द्वारा दूसरे जमीन को चौहद्दी बताकर कूटरचना कर करा दी गई रजिस्ट्री..

जांजगीर। जांजगीर के कैनाल सिटी के आगे वृंदावन कॉलोनी में दूसरे की जमीन को दिखाकर गलत चौहद्दी तैयार कर उसका उपयोग कर रास्ते की जमीन को बिक्री करने वाले जमीन दलाल व जांजगीर में कॉलोनी डेवलप करने वाले कॉलोनाइजर सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील सिंह ने नैला निवासी रजत सुल्तानिया को जमीन बेची थी। उस जमीन को वह पहले ही किसी और को बेच चुका था। जब रजत सुल्तानिया उस जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन किया तो संबंधित आसपास के जमीन मालिकों को नोटिस राजस्व विभाग द्वारा भेजा गया। नोटिस मिलने पर जमीन के मालिक मौके पर पहुंचे तो जिस जमीन को सुनील ने रजत को बेंचा था उस जमीन को पहले ही खरीद चुके खरीदार पहुंच गए। तब सुनील द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पहचानिए इस चेहरे को ये सुनील है कहीं इसने आपके साथ भी तो धोखाधड़ी नहीं की..

जांजगीर शहर में कई जगह बनाई है कॉलोनी..
आरोपी सुनील सिंह ने जांजगीर शहर में कई स्थानों पर कॉलोनी बनाई है या फिर प्लॉट काटकर रखा है। इसकी टीम के लोग जमीन की दलाली व फर्जीवाड़ा से जुड़े हुए हैं।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes