जिले की 274.40 किलोमीटर सड़क खराब इनकी मरम्मत के लिए मिली 575.20 लाख रुपए की स्वीकृति..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने जांजगीर प्रवास के दौरान घोषणा की थी कि वर्षा ऋतु पश्चात जिले की सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किए जाएंगे।

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ममता पटेल ने बताया उक्त घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान हुई सड़कों की क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण कर मूल्यांकन किया गया। खराब सड़कों को चिन्हांकित करते हुए मरम्मत हेतु आवश्यक राशि का आकलन कर लगभग 274.40 किलोमीटर लंबाई के मार्गों की मरम्मत के लिए राशि 575.20 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विभागीय स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा आमंत्रण एवं कार्यादेश जारी कर मार्गों पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चिन्हांकित सभी सड़कों के मरम्मत कार्य को 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस निर्णय से जिले की ग्रामीण एवं शहरी सड़कों पर आवागमन सुगम होगा तथा नागरिकों को राहत मिलेगी। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने निर्देश दिए है कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो और सभी मार्गों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें ।
अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण करने निर्देश दिए है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes