जिले के युवाओं को आपकी सफलता से मिलेगी प्रेरणा – कलेक्टर ।

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में जिले के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित ।

  • यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित।

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2024 में जिले के चयनित होनहार युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से आप लोगो को यह उपलब्धि मिली है, लेकिन यहां रूकना नहीं बल्कि यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा आप सभी जिले के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
कलेक्टर  महोबे ने उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए चयनित  सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ के पद पर चयनित  आर्यन राठौर, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित श्रीसागर एवं  अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक पद पर चयनित  नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त के पद पर चयनित रोशन ओग्रे एवं आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित  गुलशन कुमार को मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रचार अधिकारी  देवेन्द्र कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes