“ज्ञान भारतम्” : पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण का राष्ट्रीय अभियान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

रायगढ़। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा “ज्ञान भारतम्” के रूप में एक महत्त्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का व्यवस्थित अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यापक रूप से जनसुलभ बनाना है।

“ज्ञान भारतम्” पहल न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय ज्ञान परंपरा के अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रूप से पहुँचाने का भी सशक्त माध्यम बनेगी।

इसी क्रम में कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में के नेतृत्व मे जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पांडुलिपियों के सर्वेक्षण एवं संबंधित कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान और संरक्षण का कार्य तेजी से किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि किसी व्यक्ति, संस्था या परिवार के पास प्राचीन पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं, तो उनकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

“ज्ञान भारतम्” अभियान जनसहभागिता से ही सफल हो सकेगा। यह केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने का सामूहिक दायित्व है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से इस पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि रायगढ़ जिला भी इस राष्ट्रीय अभियान में अग्रणी भूमिका निभा सके।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes