डीआरएम से मिले ब्यास कश्यप….नैला में चावल रैक प्वाइंट बढ़ाने की रखी मांग

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। जिला चावल उद्योग संघ जांजगीर चांपा के द्वारा विधायक ब्यास कश्यप को अवगत कराया गया कि नैला रेलवे स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट को खाद्यान्न के लिए स्वीकृत किया गया था, किंतु वर्तमान समय में देखने में आ रहा है कि उक्त रैक प्वाइंट का उपयोग कोयले के परिवहन के लिए किया जा रहा है। चावल लदान (एफसीआई) हेतु लगे इंडेन को समय पर एवं प्राथमिकता अनुसार रैक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

जिससे सरकारी चावल लोड होकर अन्य राज्यों को नहीं जा पा रहा है। चावल नहीं जाने के कारण अन्य राज्यों का पीडीएस प्रभावित हो रहा है। इससे केंद्र सरकार की महती योजना प्रभावित हो रही है। संघ के द्वारा खाद्यान्न के लिए रैक उपलब्ध कराने की मांग विधायक ब्यास कश्यप से की गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ब्यास कश्यप ने संघ के सदस्यों को साथ लेकर डीआरएम बिलासपुर राकेश रंजन से भेंट कर उपरोक्त बातें उनके समक्ष रखी।

कश्यप ने उन्हें अवगत कराया कि जांजगीर चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है, नैला में चावल के रैक प्वाइंट उपलब्ध नहीं होने पर जिले में उपलब्ध धान की मिलिंग समय पर नहीं हो पा रही है। इस व्यवसाय से संबद्ध किसानों, मजदूरों एवं व्यवसायियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। डीआरएम ने उनकी बातों को ध्यान से सुना एवं
सकारात्मक रूख अपनाते हुए चाँवल लदान को प्राथमिकता देने हेतु आश्वस्त किया है ।

ज्ञापन देने वालों में विधायक ब्यास कश्यप के साथ चाँवल उद्योग संघ की तरफ़ से संजय भोपालपुरिया,बांके अग्रवाल ,विकास जिंदल, हरि मोदी ,अंकित मोदी ,आशीष अग्रवाल ,पंकज अग्रवाल ,तपन अग्रवाल,अंकित झाझड़िया ,शोभित जिंदल उपस्थित रहे।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes