डीईओ ने परीक्षा पे चर्चा और अपार आईडी को लेकर अशासकीय स्कूलों की ली बैठक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। विकासखंड बम्हनीडीह के अशासकीय स्कूलों की बैठक डीईओ अशोक सिन्हा ने मंगलवार को लायंस स्कूल चांपा के सभागार में ली । बैठक में परीक्षा पे चर्चा , अपार आई डी , बोर्ड परीक्षा परिणाम सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की । बैठक में डीईओ ने अशासकीय स्कूलों से प्राचार्य एवं प्रबंधकों से कहा कि परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों , अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा के तनाव और पढ़ाई की चुनौतियों पर एक वार्षिक संवाद कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सकारात्मक दृष्टिकोण और समाधान साझा करना है ।

उन्होनें कहा कि हमारा जिला परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य से पीछे है आप इसे प्राथमिकता के साथ बच्चों एवं अभिभावकों से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन कराये । उन्होंने सभी से मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन को प्रक्रिया से अवगत कराते हुए आज और कल में शत प्रतिशत परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो सम्बंधित सीएसी से संपर्क कर समाधान कर लेंगे ।

समय सीमा के भीतर रजिट्रेशन करना अनिवार्य है । इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी । इसके अलावा उन्होनें सभी अशासकीय स्कूलों में बने अपार आईडी की समीक्षा की और जिन स्कूलों में ज्यादा लंबित है उनको शीघ्र जनरेट करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि बच्चों के पालकों से सम्पर्क जो त्रुटियां है उसको सुधारवा कर शीघ्र अपर आईडी बनाने के निर्देश दिए । डीईओ ने आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी प्राचार्यो से कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम को लेकर अभी से जूट जाए छात्रों की अच्छी तैयारी हो इसके लिए प्रयास करे ।

कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विशेष तैयारी करावें ताकि इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर आ सके । सभी विषयों पर फोकस कर तैयारी को करावें ताकि उन्हें परीक्षा के समय आसानी हो । इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई । इस अवसर पर पुष्पा कोरी , बीईओ रत्ना थवाईत , बीआरसी हीरेन्द्र बेहार , परमेश्वर राठौर सहित विकासखंड के अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य एवं उनके प्रबंधक उपस्थित थे ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes