ढाई साल में दूसरी बार sakti आया हाथियों का दल..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • सोनगुढ़ा में जमाया डेरा, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान..

जांजगीर। सक्ती जिले के कोरबा से लगे सोनगुढ़ा क्षेत्र में हाथियों ने डेरा जमा लिया है। धान की पकी फसल के लालच में 13 हाथियों के झुंड खेतों तक पहुंच रहे हैं और पिछले 10 दिनों से कई गांवों की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब संकेत मिल रहे हैं कि हाथियों ने अपना दायरा और बढ़ा लिया है।

धान पकने का मौसम इस वर्ष किसानों के लिए उम्मीदों के साथ-साथ बड़ी चिंता भी लेकर आया है। पकी फसल की सुगंध और भोजन की तलाश में जंगली हाथियों के झुंड कोरबा से गांवों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन वर्षों में जांजगीर और सक्ती जिलों में हाथियों के पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इस बार सक्ती जिले में पहुंचे हाथियों का मूवमेंट 30 नवंबर की शाम तक बासीनपाट और सोनगुढ़ा क्षेत्रों में देखा गया, लेकिन रात होते ही वे दिशा बदल लेते हैं। इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

सुबह जंगल में, रात को गांव-खेत में उत्पात बासीनपाट और सोनगुढ़ा सहित 10 गांवों में किसानों की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह से हाथियों का लगातार आना-जाना जारी है। दिन में वे जंगल में रहते हैं, जबकि रात में गांव और खेतों में घुसकर फसल रौंद देते हैं। कई खेतों में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जबकि कुछ में आंशिक क्षति हुई है। स्थिति को संभालने के लिए वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं।

ये 10 गांव हैं हाथी से प्रभावित रैनखोल, सलिहाभाठा, बासीनपाठ, गुंजी, खरीपारा, बरपाली, जोबा, घुईचुवां, नवागांव और जामचुवां के किसानों को हाथियों के दल ने परेशान किया है।इन 10 गाँवो को हाथी प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है

जांजगीर-सक्ती में पहले भी पहुंचते रहे हैं हाथी..

केस-01 (2023): 17 हाथियों का झुंड सक्ती से जांजगीर-चांपा पहुंचा था।नवागढ़ ब्लॉक के अमोरा में डेरा डाला था, बनाहिल जंगल में लोगों को दौड़ाया था, इस दल द्वारा दो लोगों की जान ली गई और हाथियों ने घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाया।

केस-02 (2024): कोरबा से एक दंतैल हाथी बलौदा के छाता जंगल में पहुंचा था इसके हमले से दीपका क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जुलाई 2025: सालियाभाठा में हाथियों के दल ने घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!