तत्काल योजना में आधार ओटीपी प्रमाणीकरण लागू – बिलासपुर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

बिलासपुर | रेलवे बोर्ड द्वारा तत्काल टिकट योजना में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए आधार आधारित ओटीपी (OTP) प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है । अब संपूर्ण भारतीय रेलवे की सूचीबद्ध ट्रेनों में तत्काल आरक्षण के दौरान यात्री को अपना आधार ओटीपी सत्यापन पूरा करना आवश्यक होगा ।

इसी कड़ी में, ट्रेन संख्या 12441 (बिलासपुर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस) की अगली यात्रा गुरुवार, 04 दिसंबर 2025 को निर्धारित है । इस यात्रा के लिए तत्काल बुकिंग 03 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी । इस ट्रेन के लिए आधार ओटीपी सक्षम करने से संबंधित सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं, तथा यात्री अब अपना आधार विवरण सत्यापित कर ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे नए निर्देशों का पालन करें और तत्काल टिकट लेते समय आधार ओटीपी प्रमाणीकरण अवश्य कराएँ, जिससे उनकी बुकिंग प्रक्रिया तेज़, सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे ।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes