तेलंगाना से जुड़े हैं नकली नोट तस्करों के तार, 3 आरोपी गिरफ्तार..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

तेलंगाना पुलिस से मिले इनपुट पर सक्ति पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

2. 1 लाख 70 हजार रूपये नकली नोट बरामद..

जांजगीर।
सक्ति जिले के नोट तस्करों के तार तेलंगाना के नकली नोट खपाने वाले तस्करों से जुड़े हैं, ये तस्कर वहां से नकली नोट लाकर जिले में खपाते थे ऐसे तीन तस्करों को डभरा पुलिस ने पकड़ा है नकली नोट खपाने का इनपुट जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को तेलंगाना से मिले थे

तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी के पुलिस ने नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्धा गौड़ को पकड़ा, विवेचना में यह पता चला कि कोलकाता के सौरव डे एवं नारायण भगत तथा बिहार राज्य के रसीद अहमद द्वारा कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, जे. के. एक्सल बोण्ड पेपर से नकली नोट बनाकर फेसबुक के माध्यम से अलग अलग राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ ़ में नकली नोट खपान े के लिये ब्यक्ति तलाश कर नकली नोट बेचकर नकली नोट को आम जनता में खपा रहे थे, तीनो आरोपियो को तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया,

इन आरोपियों को दिए 2 लाख के नकली नोट..

आरोपियों द्वारा बताया गया है कि छत्तीसगढ के डभरा थाना क्षेत्र के नंदलाल जांगड़े साकिन जवाली एवं छतराम आदित्य साकिन देवगांव को नकली नोट खपाने हेतु दिया गया है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई..
थाना डभरा एवं तेलंगाना पुलिस की सयुक्त टीम बनाकर आरोपी नंदलाल जांगड े पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बिहार के रसीद अहमद से 40 हजार रूपया में 2 लाख नकली नोट खरीदकर अपने रिस्तेदार मनहरण उर्फ सोहन लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा को 2 लाख रूपये नकली नोट को खपाने हेतु दिया गया है

1.70 हज़ार नकली नोट जब्त..

आरोपी मनहरण लहरे ने पूछताछ में बताया कि वह अपने रिस्तेदार छतराम एवं नंदलाल से 02 लाख रूपया नकली नोट को खपान हेतु लिया था जिसमे से 30 हजार रूपये को अलग अलग जगह मे  खपा देना बताया एवं 01 लाख 70 हजार रूपये के नकली नोट को अपने घर मे  छुपा कर रखा था पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर लिया है
जिसे विधिवत सयुक्त टीम द्वारा आरोपी मनहरण उर्फ सोहन लहरे पिता पतिराम लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!