दो शासकीय कालेजों के बीच शोध के लिए एमओयू,शोध और पीएचडी में नया सहयोग

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
एमओयू पर हस्ताक्षर करते दोनों कॉलेजों के प्राचार्य

जांजगीर।
नवीन कालेज सारागांव और शासकीय टीसीएल पीजी कालेज जांजगीर के बीच उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है। टीसीएल कालेज के प्राचार्य डा डीआर लहरे और सारागांव कालेज के प्राचार्य प्रो बीके पटेल ने इस एमओयू में हस्ताक्षर किए।
इसके अंतर्गत सारागांव कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंगेश कुमार चंद्रा टीसीएल कॉलेज के विद्यार्थियों को भौतिकी विषय में पीएचडी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
डॉ. चंद्रा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के अंतर्गत अनुमोदित पीएचडी पर्यवेक्षक हैं। यह सहयोग क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शोध और प्रयोगशाला कार्य करने का अवसर देगा।एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के संसाधनों का साझा उपयोग करते हुए संयुक्त अनुसंधान, प्रकाशन और शैक्षणिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। टीसीएल कॉलेज के पास जहाँ आधुनिक प्रयोगशालाएँ और संसाधन उपलब्ध हैं वहीं सारागांव कॉलेज के पास अनुभवी और मान्यता प्राप्त विषय विशेषज्ञ हैं।
यह समझौता 10 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और पारस्परिक सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। दोनों संस्थान अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों की खोज के लिए भी सहमत हुए हैं। टीसीएल कालेज में भौतिकशास्त्र का शोध केंद्र खोलने विश्वविद्यालय को प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाएगा।
टीसीएल कॉलेज प्राचार्य डा. डीआर लहरे और नवीन कालेज सारागांव के प्राचार्य प्रो बीके पटेल ने कहा कि यह एमओयू कॉलेज के शोध कार्यों को नई दिशा देगा और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इसे दो उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग का प्रेरक उदाहरण बताया।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes