- दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत मामला दर्ज
जांजगीर। अकलतरा क्षेत्र के तरौद वार्ड क्रमांक 20 में दो व्यक्ति द्वारा लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे तथा हिंदू देवी -देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे थे।
जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं जिसकी सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 661/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. संजू दांडेकर उम्र 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार
2. मोती सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा





