धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: बैठक में अनुपस्थित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं हुए, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर
  • सभी विभागों को अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में नियमित ऑनलाइन एंट्री करें

जांजगीर। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया।

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण और समीक्षा के दौरान यह पाया कि कई धान खरीदी केंद्रों में नियुक्त नोडल अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि नोडल अधिकारी समय पर केंद्रों में उपस्थित नहीं पाए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं और कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पी वी एप के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री करने, धान खरीदी केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा कोचियों व बिचौलियों पर निरंतर कार्यवाही करने के निर्दश दिए।

कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यों की प्रगति नियमित एवं समयबद्ध रूप से ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या संशय की स्थिति में राज्य नोडल अधिकारी से तत्काल संपर्क कर एंट्री सुनिश्चित करें, ताकि पोर्टल में अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल शासन की निगरानी प्रणाली का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें दी जाने वाली जानकारी समय पर दी जाए।

कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शासकीय फाइलों का संचालन केवल ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए।
बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में देरी होने और विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा पैनल स्थापना की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि आम नागरिकों को बिजली बिल में राहत देने में भी सहायक है। कलेक्टर ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जाए।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह भव्य एवं सफल रूप से आयोजित किया जाए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं विभिन्न जनकल्याणकारी आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर ने शिवरीनारायण मेला को ध्यान में रखते हुए महानदी घाट में जिला सेनानी अग्निशमन को निर्देशित किया कि नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करे एवं किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बैठक में सियान सदन निर्माण कार्य, जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी, तथा वृद्धाश्रमों की स्थिति में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इन कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर आर. के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes