धान सत्यापन में त्रुटि पटवारी को नोटिस, कोटवार द्वारा समधी का धान बेचने का प्रयास

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले पटवारी और गड़बड़ी करने वाले कोटवार के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की है और नोटिस जारी किया गया है

इस प्रकरण में पटवारी कृष्णा कुर्रे को धान टोकन का सत्यापन में त्रुटि करने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है वहीं ग्राम कोटवार खोरिगांव तहसील बरमकेला को अवैध धान परिर्वहन कर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु किसी अन्य का धान स्वयं के टोकन में खपाने का प्रयास करने पर कोटवार मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

उड़न दस्ता जांच दल द्वारा 19 जनवरी 2026 को बरमकेला तहसील के ग्राम खोरिगांव में गकोटवार मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के निवास व कोठार का आकस्मिक जांच किया, जिसमें कोठार में खड़े माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AS 0277 में धान लदा होना पाया गया।

पूछताछ करने पर कोटवार द्वारा इस धान का परिवहन अपने समधी, निवासी ग्राम खैरगढ़ी से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के खोरिगांव नावापारा रोड से किया जाकर ग्राम खोरिगांव के मौका स्थल पर खड़ा करना एवं 20 जनवरी हेतु जारी स्वयं के टोकन में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया।

इस वाहन में 175 बोरी कृषि उपज धान लोड होना पाया गया। ग्राम कोटवार के कथनानुसार गाड़ी का मालिक लक्ष्मी यादव निवासी कोतरा है जो मौके पर उपस्थित नहीं था। मौके पर उपस्थित पंचो द्वारा पंचनामा तैयार किया गया।

Latest

वेदांता हादसे में 20 मौत एम डी अनिल अग्रवाल, मैनेजर सहित...

  *वेदांता पावर प्लांट, सिंघीतराई में बायलर विस्फोट प्रकरण—20 श्रमिकों की मृत्यु, 15 घायल जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज *जिम्मेदार अधिकारियों पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर(भा....
Chhattisgarh
0
minutes

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes