नगर निगम में वार्ड समितियों का गठन, दो अध्यक्ष निर्वाचित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • सभापति डिग्री लाल साहू एवं पार्षद  आशीष ताम्रकार बने समिति के अध्यक्ष
  • अध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों के लिए दो नाम किए जाएंगे प्रस्तावित

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर वार्ड समितियों का गठन कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सोमवार को निगम सभाकक्ष में निगम क्षेत्र के अंतर्गत दो वार्ड समितियों का गठन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। वार्ड समितियों के गठन से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण संभव होगा।

प्रथम वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 1 से 20, साथ ही वार्ड क्रमांक 39, 40 एवं 43 से 46 तक के वार्डों को शामिल किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 21 से 38 तथा 41, 42, 47 एवं 48 को सम्मिलित किया गया है।
चूंकि वार्ड समितियां के गठन में सभापति से संबंधित वार्ड चुनाव मैं शामिल है तो सभापति को उसे वार्ड समिति का पदेन अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है।

इसलिए प्रथम वार्ड समिति के अध्यक्ष के रूप में सभापति  डिग्री लाल साहू को मनोनीत किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद आशीष ताम्रकार को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर महापौर  जीवर्धन चौहान ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि वार्ड समितियों के माध्यम से नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से शहर के समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

गठन प्रक्रिया से पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने वार्ड समितियों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली एवं शक्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वार्ड समितियां स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इससे पूर्व डिप्टी कमिश्नर  सुतीक्षण यादव एवं निगम सचिव  आर एन पटेल द्वारा वार्ड समिति गठन के पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। निगम प्रशासन द्वारा वार्ड समितियों का यह गठन शहर के सुव्यवस्थित विकास, पारदर्शिता एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वार्ड समिति गठन प्रक्रिया के दौरान एमआईसी सदस्यगण, संबंधित वार्ड के पाषर्दगण, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

अध्यक्ष करेंगे दो नाम प्रस्तावित

वार्ड समिति में संबंधित वार्ड के सभी पार्षदगण सदस्य रहेंगे। इसी तरह प्रत्येक वार्ड समिति में अध्यक्ष द्वारा दो नाम प्रस्तावित किया जाएगा, जो पार्षद नहीं होंगे, लेकिन नगर निगम कार्यप्रणाली के जानकार होंगे एवं जो पार्षद बनने की योग्यता रखते होंगे। प्रस्तावित नाम पर अंतिम मुहर महापौर द्वारा लगाई जाएगी।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes