नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम के नेतृत्व में किया गया पहल

जांजगीर।  कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी  गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ग्राम बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत बनडभरा निवासी मनोज कश्यप (पिता रामप्रसाद कश्यप, उम्र 30 वर्ष) द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दी गई कि उनके बाड़ी के बाथरूम के दीवार के किनारे जमीन पर एक अज्ञात नवजात बालक असुरक्षित एवं लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात महिला द्वारा नवजात को परित्याग करने के आशय से वहां छोड़ दिया गया था।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस विभाग के सहयोग से जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम एवं चाइल्ड लाइन के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु को सुरक्षित वहां से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद शिशु स्वस्थ पाया गया। आगे की प्रक्रिया के तहत नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा शिशु के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल मातृ छाया विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, कोरबा में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes