निरीक्षण: कलेक्टर ने सीएचसी बलौदा का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

  • मरीजों की सुविधाओं, ओपीडी सहित सभी वार्डों के व्यवस्था का किया अवलोकन

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, ओटी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली एवं उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर उपचार एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते हुए आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, अपने दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वहन करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने मरीजों को आवश्यक दवाइयों एवं अन्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes