प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी : पंचायत सचिव निलंबित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • चिचाड़ी पंचायत सचिव हीरामन मरकाम के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कोण्डागांव जिले की जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचाड़ी के सचिव  हीरामन मरकाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर गठित जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के दुरुपयोग का मामला पकड़ में आया। जिसके चलते पंचायत सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 तथा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के तहत निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!