प्रधानमंत्री मोदी बोले: महिला सुरक्षा के लिए देशभर में बने एक प्लेटफॉर्म..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • DGP-IG कॉन्फ्रेंस में जियो -पॉलिटिकल चैलेंजेस, पुलिसिंग में AI पर चर्चा..

रायपुर | IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया है। समापन समारोह में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए डायल 112 की तरह देशभर में एक प्लेटफॉर्म बनाया जाए।

कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों से कॅरियर और परीक्षा को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही PM मोदी ने नए स्पीकर हाउस एम-1 में पीएम केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इसके पहले सुबह उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का मौका मिला, जो कल अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए थे। पहले सत्र में पुलिसिंग में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया पर फोकस रहा।

सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों, राज्यों के इनपुट और पिछली सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए अंतिम गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया गया। साथ ही देश के जियो-पॉलिटिकल चैलेंजेस पर चर्चा हुई। इसी दौरान ‘मॉडल स्टेट’ भी चुना गया, जिसकी बेहतरीन प्रैक्टिस को पूरे देश में लागू किए जाने की तैयारी है। वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को 13 घंटे मैराथन बैठक हुई थी। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की DGP कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण बातें..

  • विजन 2047 पुलिस व्यवस्था रोडमैप पर जोर ।
  • भगोड़ों का पता लगाना और फोरेंसिक सुधार।
  • पुलिस की जनता में छवि सुधारने की अपील।
  • युवाओं तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने पर जोर ।
  • शहरी पुलिस मॉडल मजबूत करने की बात ।
  • पर्यटन पुलिस को फिर सक्रिय करने की सलाह।
  • आपराधिक कानूनों की जागरूकता बढ़ाने की मांग |
  • टेक्नोलॉजी और AI के व्यापक उपयोग पर जोर ।
  • NATGRID इंटीग्रेशन मजबूत करने की आवश्यकता।
  • फोरेंसिक आधारित जांच को बढ़ावा दिया।
  • तटीय और द्वीप सुरक्षा पर खास चर्चा ।
  • नशीली दवाओं के खिलाफ संयुक्त रणनीति चाहिए।
  • आतंकवाद और कट्टरपंथ-निरोध पर विचार-विमर्श ।
  • महिलाओं की सुरक्षा में तकनीक के उपयोग पर बात ।
  • प्राकृतिक आपदाओं पर तेज और समन्वित प्रतिक्रिया ।
  • राष्ट्रपति पुलिस पदक और शहरी पुलिस पुरस्कार प्रदान।

 

दूसरे दिन 13 घंटे बैठक, 4 सेशन हुए..

शनिवार को कॉन्फ्रेंस में 4 सत्र निर्धारित थे, जिनमें विभिन्न राज्यों के DGP ने अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन दी। बैठक का मुख्य फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा पर है। बैठक के एजेंडा में महिला सुरक्षा को तकनीक के माध्यम से और मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा शामिल है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ‘बस्तर 2.0’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा 2047 की पुलिसिंग का रोडमैप तैयार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों को आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 21 साल में अपराध, तकनीक और सुरक्षा की नई चुनौतियों को देखते हुए पुलिस प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने महिला अपराध पर कहा कि जिस तरह डायल-112 नंबर पूरे देश में चल रहा है, वैसा ही महिला अपराध रोकने के लिए एक इमरजेंसी नंबर या प्लेटफार्म बनाया जाए। या एक ऐसा सिस्टम बने जिसमें पूरे देश की पुलिस एक सा​थ जुड़े।

चर्चा के दौरान थानों को टेक्नोलॉजी आधारित और स्मार्ट पुलिसिंग के अनुरूप अपग्रेड करने पर जोर दिया। परंपरागत अपराध को रोकने के लिए पुलिस अपराधियों से एक कदम आगे सोचे। पीएम ने फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में बड़े अवसरों का उल्लेख करते हुए ज्यादा रिसर्च और व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया।

विदेश से भगोड़ों को भारत लाने पर चर्चा..

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन विदेश में छिपे भारतीय भगोड़ों को वापस लाने के रोडमैप पर चर्चा की गई। इसमें कई बड़े नामों का उल्लेख किया गया। फिलहाल, भारत की 47 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि और 11 देशों के साथ प्रत्यर्पण व्यवस्था (एग्रीमेंट) है। इस प्रक्रिया का नोडल विभाग गृह मंत्रालय है।

केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को भगोड़ों की वापसी के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। चर्चा में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के 4 भगोड़े ऐसे हैं, जिनके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

इनमें महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सिब्बू शामिल है। चारों के दुबई में छिपे होने की चर्चाएं हैं।

इन विषयों पर भी हुई बातचीत..

  • स्मार्ट पुलिसिंग: राज्यों में पुलिस को स्मार्ट करने के लिए क्या किया गया।
  • निगेटिव मीडिया रिपोर्टिंग: निगेटिव रिपोर्टिंग को रोकने के लिए क्या प्रयास किया गया।
  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए राज्यों में क्या सिस्टम है।
  • पुलिस वेलफेयर: पुलिस वेलफेयर के लिए क्या-क्या किया है।
  • साइबर फ्रॉड: साइबर फ्रॉड में कार्रवाई के साथ जागरूकता के लिए क्या किया गया।
  • आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस: सभी राज्यों को डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तरह आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस करने का निर्देश दिया गया।
  • आंतरिक सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान: आंतरिक सुरक्षा को लेकर किस तरह का एक्शन प्लान है।

गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन अवॉर्ड..

वहीं पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया, जबकि अंडमान-निकोबार के पहरगांव थाना दूसरे और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना तीसरे स्थान पर रहा।

एयरपोर्ट का अराइवल गेट 3 दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद..

DGP-IG कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

यात्री गेट-2 का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध है। डीजी-आईजी सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी को आने-जाने में किसी तरह की रुकावट न हो, इसलिए नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बैन की गई है।

ADG और IG को सुरक्षा की कमान..

DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को दी गई हैं। राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय (को-आर्डिनेशन) की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है।

IG छाबड़ा, ओपी, ध्रुव को यह जिम्मा..

सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

वीआईपी जहां ठहरे हैं, वहां कमांडेंट या एसपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। 3 शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। IIM में आईजी रैंक के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

1 महीने में पीएम मोदी का दूसरा दौरा..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।

दिल्ली के गाजीपुर पुलिस स्टेशन के थानेदार यू. बाला शंकरन की तस्वीर है। शाह ने सम्मानित किया..

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!