प्रशांत सिंह ठाकुर बनाए गए रायगढ़ जिला के भाजपा संगठन प्रभारी..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। छग भारतीय जनता पार्टी ने कल शाम प्रदेश के सभी जिलो के संगठन प्रभारी सहप्रभारी की नियुक्ति कर दी. प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी नई टीम मे जांजगीर भाजपा के वरिष्ठ व तेज तर्रार माने जाने वाले नेता प्रशांत सिंह को प्रदेश महत्वपूर्ण और प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी के गृह जिला रायगढ़ मे भाजपा का संगठन प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है. प्रशांत सिंह की छवि प्रारम्भ से ही संगठनिक कार्यकर्ता के रूप में रही है. वे भाजपा संगठन मे विगत बीस वर्षो से प्रदेश व जिले के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन कर चुके है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करीब तीन दशक पहले अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से की थी. जांजगीर -चाम्पा जिले में भाजयूमो के जिलाध्यक्ष , भाजपा में 2 कार्यकाल जिला महामंत्री के बाद कोरिया जिला सहप्रभारी, कोटा विधानसभा प्रभारी के साथ विपक्षी कार्यकाल में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं. प्रशांत को जिला रायगढ़ भाजपा संगठन की जवाबदारी मिलने से जांजगीर चाम्पा के कार्यकर्ताओ सहित प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्रशांत सिंह ने भी भाजपा प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवीन दायित्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया है.

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!