बाघिन बिजली की मौत: नेता प्रतिपक्ष महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लगाया आरोप जंगल सफारी के अधिकारियों की लापरवाही से हुई मौत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

बाघिन बिजली

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर महंत की लिखी चिट्ठी

तकनीशियन नहीं होने के कारण बाघिन की नहीं हो पाई सोनोग्राफी, वनतारा के डॉक्टरों ने कहा जंगल सफारी के डॉक्टर पहचान नहीं पाए बीमारी

रायपुर। नवा रायपुर का जंगल सफारी जिसे एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी कहा जाता है। यहां की बाघिन बिजली की मौत हो गई। उसे गंभीर अवस्था में गुजरात के वनतारा जू भेजा गया था। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया है कि बाघिन की देखभाल में जंगल सफारी के डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है, साथ ही वे उसकी बीमारी पहचान नहीं पाए। बीमारी नहीं पहचानने का दावा वनतारा जू के डॉक्टरों ने किया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने बाघिन बिजली की मौत को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की शिकायत प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका से करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने पत्र में जंगल सफारी में वन्यजीवों की देखभाल और इलाज की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण युवा बाघिन “बिजली” की असमय मृत्यु हुई। महंत ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में बताया है कि:​ बाघिन ‘बिजली’ ने फरवरी 2025 में दो शावकों को जन्म दिया था। ​इनमें से एक शावक मृत पैदा हुआ और दूसरा भी कुछ ही दिनों बाद अस्वस्थ होकर मर गया। महंत ने राज्यपाल को बताया है कि गर्भावस्था के दौरान ही बाघिन की तबीयत खराब रहने लगी थी, लेकिन मुख्य वाइल्डलाइफ वार्डन और जंगल सफारी के संचालक की उपेक्षा और अनुभवहीन डॉक्टरों के कारण उसका इलाज सही तरीके से नहीं हो सका।

यहां के डॉक्टर बीमारी तक नहीं पहचान सके
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के पत्र के अनुसार ​जब बाघिन की हालत बिगड़ी और उसने खाना-पीना छोड़ा, तब जाकर उसे गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा रिसर्च इंस्टिट्यूट भेजा गया। ​महंत के अनुसार, वनतारा के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जंगल सफारी के डॉक्टर बाघिन की बीमारी को पहचान ही नहीं पाए और गलत इलाज करते रहे।
​वनतारा के डॉक्टरों ने यह भी संकेत दिया कि अगर बाघिन को समय रहते भेजा जाता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

चिट्ठी का दूसरा पन्ना

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!