बाबा श्री श्याम के मधुर भजन संग निहाल होकर झूमे हजारों श्रद्धालुगण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • गांधी गंज में कृतार्थ – 4 भजन संध्या का यादगार आयोजन

रायगढ़ । शहर के श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सभी सदस्यों ने दो दिवसीय भव्य फागुन उत्सव कृतार्थ – 4 का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत पहले दिन विगत 12 फरवरी को ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली व दूसरे दिन शहर के गांधी गंज में रात नौ बजे से खूबसूरत बनाए गए भव्य पंडाल में कृतार्थ – 4 भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें देश के नामचीन भजन गायकों ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और रात तीन बजे तक एक से बढ़कर एक मधुर भजन गीतों के साथ निहाल होकर झूमते रहे।

पूजा अर्चना से प्रारंभ – 

मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा श्री श्याम की पूजा अर्चना श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी पं शंकर लाल महाराज, पं जितेन्द्र कुमार शर्मा (पुजारी भठलीधाम), पं अमित कौशल शर्मा (श्याम मंदिर पुजारी) ने विधिवत ढंग से श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, राजकुमार भारद्वाज (आरएसएस), पूर्व सभापति सुरेश गोयल, युवा उद्योगपति अनूप बंसल,सुमित शर्मा (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष) दिव्य शक्ति संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके पश्चात कीर्तन भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।

देश के भजन गायकों ने बांधा समां – – कृतार्थ – 4 भजन संध्या आयोजन में शिरकत किए देश के नामचीन भजन गायक सौरभ शर्मा (कोलकाता), शीतल पांडेय (दिल्ली),रेशमी शर्मा (समस्तीपुर) व स्थानीय कलाकार संजय अग्रवाल (कोसा) व आयुष अग्रवाल ने बाबा श्री श्याम के एक से बढ़कर एक मधुर भजन गीतों से उपस्थित हजारों लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया और लगभग तीन बजे रात तक लोग मधुर भजन गीतों के संग निहाल होकर झूमते रहे जो हर किसी के लिए यादगार बन गया।

पुलिस अधीक्षक सिंह भी हुए आनंदित – – धार्मिक भजन संध्या में उपस्थित जिला पुलिस अधीक्षक सिंह ने भी भजन संध्या का भाव विभोर होकर आनंद लिए व समिति के इस पहल की। सराहना की। इसी तरह महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व सभापति सुरेश गोयल व राजकुमार भारद्वाज, अनूप बंसल ने भी सभी सदस्यों को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी।

कलाकारों का किया गया सम्मान – – कार्यक्रम के पश्चात सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति द्वारा अच्छी भोजन व बैठने की व्यवस्था की गई थी साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निगम से चलित शौचालय सुलभ की भी व्यवस्था की गई। इसी तरह समिति के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए जसमीत सिंह गुड्डा, ऋषभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल कालू, आर्यन अग्रवाल अंजनी को सम्मानित किया गया। वहीं श्री श्याम लखदातार सेवा समिति ने भव्य दो दिवसीय फागुन उत्सव कृतार्थ – 4 के आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Latest

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!