बालकों को मिला पोषण देखरेख परिवार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • आवेदन पश्चात बच्चों के उनके पालन-पोषण परिवार के साथ समन्वय हेतु मैचिंग प्रक्रिया हुई 

जांजगीर। संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 13 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया।
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्य हुआ है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था में निवासरत एक बालक को आज पालन-पोषण देखेरख परिवार जिला कोरबा नियमानुसार अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पश्चात बच्चों के उनके पालन-पोषण परिवार के साथ समन्वय हेतु मैचिंग प्रक्रिया करायी गयी। जिसमें बालक एवं पालक को एक दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त हुआ एवं बच्चों द्वारा भावी पालन-पोषण देखेरख परिवार के साथ उनके घर जाने की इच्छा जाहिर की गयी और परिवार द्वारा भी बच्चों को अपने गृह जिला निवास ले जाने हेतु सहमति पर बाल कल्याण समिति द्वारा अस्थायी आदेश जारी किया गया।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्यगण देव प्रसाद बर्मन, तपोधन सिंह सिसोदिया, अनुराधा शुक्ला, आरती यादव, प्रभारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख ज्योति मिश्रा, परामर्शदाता प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र कुमार मरकाम, सहायक सह कम्प्यूटर आपरेटर खगेश कुमार पटेल, प्रभारी परामर्शदाता बाल गृह बालक दिलेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी फॉस्टर केयर सविता साव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes